11 जुलाई 2014 - 17:58
पाकिस्तान ने भारत के बातचीत के जारी रहने पर बल दिया।

पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने भारत के साथ शांतिवार्ता के जारी रहने पर बल दिया है।

पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने भारत के साथ शांतिवार्ता के जारी रहने पर बल दिया है। समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता तसनीम असलम ने इस्लामाबाद में एक प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि पाकिस्तान और भारत कश्मीर, सियाचिन और सरक्रीक पर सीमावर्ती मतभेद रखते हैं परंतु वे वार्ता द्वारा समस्त मतभेदों का समाधान कर सकते हैं।
उन्होंने बल देकर कहा कि अभी भारत और पाकिस्तान के मध्य वार्ता आरंभ करने की कोई तारीख निर्धारित नहीं की जा सकती और अभी इस बारे में दृष्टिकोण व्यक्त करने के लिए अधिक समय की आवश्यकता है परंतु दोनों देशों के उप विदेशमंत्री वार्ता को जारी रख सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कश्मीर समस्या का समाधान भारत और पाकिस्तान के मध्य वार्ता में मूलभूत भूमिका रखता है और इस्लामाबाद इस संबंध में अपने दृष्टिकोणों से पिछे नहीं हटेगा और कश्मीर के भारत में विलय को स्वीकार नहीं करता।