10 जुलाई 2014 - 17:38
अमरीकी प्रदेश टेक्सास में फ़ायरिंग से 6 लोगों की मौत।

अमरीकी प्रदेश टेक्सास के ह्योस्टन शहर के पास फ़ायरिंग में 6 लोगों की मौत और 1 व्यक्ति घायल हो गया। आधे घण्टे तक पीछा करने के बाद पुलिस नें आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मेह्र न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी प्रदेश टेक्सास के ह्योस्टन शहर के पास फ़ायरिंग में 6 लोगों की मौत और 1 व्यक्ति घायल हो गया। आधे घण्टे तक पीछा करने के बाद पुलिस नें आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस शहर की हैरिस काउंटी में एक अनजान क़ातिल नें पुलिस को ख़ूब दौड़ाया। घरेलू झगड़े की वजह से अपने ही 6 रिश्तेदारों की हत्या और एक को घायल करने के बाद क़ातिल इस शहर की सड़कों पर दौड़ता रहा और पुलिस की दर्जनों गाड़ियां उसका पीछा करती रहीं। पुलिस के अनुसार फ़ायरिंग की घटना में एक औरत और एक बच्ची के सर में गोलियां लगीं थीं जिनको ज़ख़्मी हालत में हेलीकाप्टर से अस्पताल भेजा जा रहा था जबकि लड़की की मौत रास्ते में ही हो घई। घायल औरत नें पुलिस को बताया कि आरोपी उसका रिश्तेदार है और ख़ानदान के अन्य लोगों को मारने के लिये निकता था। मीडिया के द्वारा जारी तसवीरों में आधे घण्टे तक पीछा करने के बाद पुलिस नें अनजान अपराधी को वारदात की जगह से तीन मील दूर गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस की दो भारी भरकम गाड़ियां आरोपी की गाड़ी के आगे और पीछे इस तरह खड़ी हो गईं की सारे रास्ते बंद हो जाएं।