10 जुलाई 2014 - 17:36
ईरानी विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ की एश्टोन से मुलाक़ात।

ईरान के विदेशमंत्री ने युरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त ने वियना में ईरान और गुट 5+1 के बीच छठे चरण की परमाणु वार्ता के नवें दिन बातचीत की है।

ईरान के विदेशमंत्री ने युरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त ने वियना में ईरान और गुट 5+1 के बीच छठे चरण की परमाणु वार्ता के नवें दिन बातचीत की है।
संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार युरोपीय संघ की विदेशनीति आयुक्त के प्रवक्ता माइकल मैन ने अपने टिव्टर एकाउंट पर उल्लेख किया कि ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ और युरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त कैथ्रीन एश्टन ने गुरूवार को वियना में एक दूसरे से मुलाक़ात की।
इसी प्रकार गुरूवार को दोपहर बाद ईरान के विदेशउप मंत्री अब्बास एराक़ची अमेरिकी विदेशमंत्री की सहायक वेन्डी शेरमन और कैथ्रिन एश्टन की सहायक हेलगा शिमित भी एक दूसरे से मुलाक़ात करने वाले हैं।
परमाणु वार्ता का छठा चरण समग्र परमाणु समझौते के लिए वियना में हो रहा है और वह २० जुलाई तक जारी रहेगी।