10 जुलाई 2014 - 17:34
दाइश क्षेत्र के सभी देशों के लिये ख़तरा।

संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के स्थाई प्रतिनिधि बश्शार जाफ़री ने कहा है कि आईएसआईएल आतंकवादी संगठन पूरे मध्यपूर्व के लिए ख़तरा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के स्थाई प्रतिनिधि बश्शार जाफ़री ने कहा है कि आईएसआईएल आतंकवादी संगठन पूरे मध्यपूर्व के लिए ख़तरा है।
उन्होंने बुधवार को प्रेस टीवी से विशेष साक्षात्कार में कहा कि क्षेत्र में अशांति की आग भड़काने का लक्ष्य, मुसलमानों को आपस में लड़ाना और उनका जनसंहार कराना है।
उन्होंने इसी प्रकार सीरिया के तथाकथित मध्यमार्गी विद्रोहियों की वित्तीय सहायता करने पर आधारित अमरीका के फ़ैसले की निंदा की। बश्शार जाफ़री ने कहा कि सीरिया की सरकार आतंकवाद से संघर्ष के साथ तीन वर्षों से अधिक समय से जारी संकट के समाधान के लिए राष्ट्रीय एकता प्रक्रिया का भी समर्थन करती है।
रिपोर्टों के आधार पर सीरिया में सक्रिय विदेश समर्थित आतंकवादियों की हिंसा के परिणाम स्वरूप अब तक एक लाख साठ हज़ार से अधिक लोग हताहत और लाखों लोग बेघर हो चुके हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के स्थाई राजदूत ने इसी प्रकार बग़दाद के पूर्वोत्तर में स्थित एक प्राचीन रासायनिक शस्त्रों के कारख़ाने पर आतंकवादियों के क़ब्ज़े की ओर संकेत करते हुए कहा कि आईएसआईल और क्षेत्र में सक्रिय अन्य आतंकवादी संगठन क्षेत्र में अपनी विध्वंसक कार्यवाहियों को मज़बूत करने की चेष्टा में हैं।