अबना: वाशिंगटन। अमेरिका ने इराक़ और सीरिया के तथाकथित ख़लीफ़ा अबू बकर बग़दादी पर एक करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है। यह राशि बग़दादी की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को मिलेगी। अबू बरक बग़दादी ने हाल में ही एक वीडियो जारी कर दुनिया भर के मुसलमानों को अपने आदेश मानने को कहा है।
बग़दादी के बारे में सूचना देने पर एक करोड़ डॉलर के इनाम की पेशकश की गई है जिससे उसके ठिकाने का पता चल सके और उसकी गिरफ्तारी हो सके या उसे सजा दी जा सके। “बगदादी के नेतृत्व में दाइश के आतंकवादियों ने जून से उत्तरी और पश्चिमी इराक के कई क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है।
ग़ौरतलब है विशेषज्ञों का मानना है कि अमरीका खुद इन सारे आतंकवादी गुटों का नेता है और ऐसी खबरों से दुनिया को धोखा देना चाहता है।
10 जुलाई 2014 - 16:14
समाचार कोड: 623015
अमेरिका ने इराक़ और सीरिया के तथाकथित ख़लीफ़ा अबू बकर बग़दादी पर एक करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है।