अबनाः अमेरिकी ख़ुफ़िया योजनाओं का भंडा फोड़ने वाले एडवर्ड स्नोडेन ने बल देकर कहा है कि अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए ने ब्रिटेन और इस्राईल के खुफ़िया संगठनों के सहयोग से दाइश आतंकी संगठन के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अमेरिका, ब्रिटेन और इस्राईल की खुफिया एजेंसियों ने इस उद्देश्य से दाइश आतंकवादी संगठन का गठन किया है कि वह एक ऐसा आतंकवादी गिरोह हो जो दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों से सभी आतंकवादियों को जमा कर सके और जिसका सरगना अबू बकर बग़दादी को बनाया गया है।
उनके अनुसार इस षड़यंत्र का प्रमुख उद्देश्य, यहूदी सरकार को सुरक्षा प्रदान करना है यही कारण है कि इस गुट को, अधिकृत फ़िलिस्तीन की सीमाओं के पास तैनात किया गया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अबू बकर बग़दादी को, इस्राईल की ख़ुफ़िया एजेंसी मोसाद द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है।
कहा जाता है कि पिछले शुक्रवार चार जुलाई को मूसेल की जामा मस्जिद में बग़दादी के पहुंचने से एक घंटे पहले, सभी संचार संपर्क काट दिए गए थे और कड़ी सुरक्षा के बीच अबू बकर बग़दादी,को मूसेल की मस्जिद पहुंचाया गया था।