इराक़ में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस की कार्यवाहियों में दसियों लोग हताहत व घायल हुए हैं।
बाबिल प्रांत में होने वाले तीन कार बम धमाकों में चार व्यक्ति हताहत और 11 अन्य घायल हो गए। इनमें से एक धमाका हिल्ला में एक न्यायालय के बाहर हुआ जबकि दो अन्य कार बम विस्फोट उत्तरी बाबिल में हुए। बाबिल के महावील नगर में आतंकवादियों द्वारा मार्टर गोले के आक्रमण में एक आम नागरिक हताहत और छः अन्य घायल हो गए।
अलअंबार प्रांत में भी आतंकवादियों ने रुमादी नगर की एक पुलिस चेक पोस्ट पर आक्रमण कर दिया जिसमें पांच पुलिसकर्मी मारे गए जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आतंकियों ने उत्तरी तिकरीत के ज़ोया नामक गांव में 25 घरों को धमाके से उड़ा दिया। आतंकियों ने इस गांव के लोगों द्वारा तकफ़ीरी गुटों के विरुद्ध सहयोग के कारण उनके घरों को बमों से उड़ा दिया।
इस बीच इराक़ की वायु सेना ने सलाहुद्दीन प्रांत में आईएसआईएल के आतंकियों के कई गुप्त ठिकानों पर बमबारी करके उन्हें तबाह कर दिया। इस बमबारी में कई आतंकवादी भी मारे गए। (
9 जुलाई 2014 - 13:53
समाचार कोड: 622747
इराक़ में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस की कार्यवाहियों में दसियों लोग हताहत व घायल हुए हैं।