9 जुलाई 2014 - 13:50
इराक़ में 53 नामालूम शव बरामद।

इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने बाबिल प्रांत में 53 नामालूम शव बरामद होने की सूचना दी है।

इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने बाबिल प्रांत में 53 नामालूम शव बरामद होने की सूचना दी है।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार इराक़ के सुरक्षा व चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बुधवार की सुबह बाबिल प्रांत के हिल्ला शहर के दक्षिणी भाग में 53 नामालूम लोगों के शव बरामद किए हैं कि जिनके शरीर पर फ़ायरिंग के निशान थे।
इस बीच इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने पूर्वी इराक़ के दियाला प्रांत के एक शहर में दाइश के एक सरग़ना के मारे जाने की सूचना दी है जो लीबिया का निवासी था। इसी प्रकार सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि बाक़ूबा से साठ किलोमीटर दूर सादिया शहर के पश्चिमी भाग में स्थित मार्ग पर एक बम धमाका हुआ जिसमें इस शहर में दाइश का एक सरग़ना अबू ओसामा अलमिसराती अपने दो साथियों के साथ मारा गया।
अलमिसराती को दाइश के मुख्य सरग़ना अबू बक्र अलबग़दादी ने सादिया का प्रमुख बनया था। अममिसराती कई आतंकवादी गतिविधियों में वांछित था।