रूस ने अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में बढ़ते तनाव की ओर इशारा करते हुए बढ़ती झड़पों के चलते क्षेत्र की सुरक्षा पर संभावित ख़तरे की ओर से सचेत किया है।
रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी सैनिकों के हमले और इन हमलों का फ़िलिस्तीनी जियालों की ओर से जवाब पर चिंता जतायी। इस बयान में आया है कि ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली वायु सेना के हमले में दसियों फ़िलिस्तीनी शहीद या घायल हुए और इन हमलों के कारण भारी नुक़सान पहुंचा है।
रूसी विदेश मंत्रायल ने अपने बयान में विवाद में शामिल पक्षों से संयम से काम लेने और स्थिति को सामान्य करने के लिए सशस्त्र झड़पें रोकने की अपील की। ज्ञात रहे इस्राईली वायु व नौसेना ने ग़ज़्ज़ा पर सोमवार की रात से मंगलवार की रात के बीच 200 से ज़्यादा बार बमबारी करने की सूचना दी है।
ग़ज़्ज़ा पर पिछले दो दिनों पर ज़ायोनी सेना के सैन्य हमले में अब तक 28 फ़िलिस्तीनी शहीद और 200 अन्य घायल हुए। घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुयी है।
9 जुलाई 2014 - 13:47
समाचार कोड: 622737
रूस ने अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में बढ़ते तनाव की ओर इशारा करते हुए बढ़ती झड़पों के चलते क्षेत्र की सुरक्षा पर संभावित ख़तरे की ओर से सचेत किया है।