9 जुलाई 2014 - 13:17
संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से, इराक के समर्थन की घोषणा।

इराक के प्रधानमंत्री नूरी मलीकी के कार्यालय ने आज अपने एक बयान में घोषणा की है कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने प्रधानमंत्री नूरी मलीकी के नाम पत्र में दुश्मनों के मुक़ाबले में इराक़ियों के बीच गठबंधन और एकता को आवश्यक बताया है।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः अल-इराक न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार इराक के प्रधानमंत्री नूरी मलीकी के कार्यालय ने आज अपने एक बयान में घोषणा की है कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने प्रधानमंत्री नूरी मलीकी के नाम पत्र में दुश्मनों के मुक़ाबले में इराक़ियों के बीच गठबंधन और एकता को आवश्यक बताया है।
बान की मून के पत्र में आया है कि संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय, आतंकवादियों के खिलाफ संघर्ष में इराकी जनता के साथ है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अपने पत्र में कहा है कि इराक की जनता आतंकवादियों के विरुद्ध लड़ाई में ज़रूर कामयाब होंगे। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि निकोलाई मलादीनोफ ने इराक के प्रधानमंत्री नूरी मलीकी से मुलाकात में यह पत्र उन्हें पेश किया।