अहले बैत (अ) समाचार एजेंसी. अबनाः अल-मसअलः न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ की सेना के प्रवक्ता मेजर कासिम अता ने कहा कि प्राप्त सूचना के आधार पर इराक के उत्तरी शहर मूसेल के क़बीले बअसी और दाइश के तकफ़ीरी आतंकवादियों के विरूद्ध संघर्ष के लिए तैयार हो रहे हैं। उधर इराक में कुछ सशस्त्र गुटों ने घोषणा की है कि उन्होंने आतंकवादी संगठन दाइश के सरग़ना अबू बकर बग़दादी की बैअत से इंकार कर दिया है और इस बात को लेकर सशस्त्र गुटों में गंभीर मतभेद पैदा हो गए हैं। उधर कुछ समाचार सूत्रों ने घोषणा की है कि आतंकवादी गुट दाइश ने अबू बकर बग़दादी की बैअत के इंकार की वजह से अल-अंबार प्रांत में कई लोगों को फांसी पर चढ़ा दिया है।
9 जुलाई 2014 - 12:09
समाचार कोड: 622702
इराक़ की सेना के प्रवक्ता मेजर कासिम अता ने कहा कि प्राप्त सूचना के आधार पर इराक के उत्तरी शहर मूसेल के क़बीले बअसी और दाइश के तकफ़ीरी आतंकवादियों के विरूद्ध संघर्ष के लिए तैयार हो रहे हैं।