8 जुलाई 2014 - 17:24
सुन्नी मौलानाः दाइश, इस्राईल की योजना पर अमल कर रहा है।

जमीअते उल्मा पाकिस्तान के नेता ने कहा है कि तकफ़ीरी समूह दाइश का सम्बंध ख़्वारिज से है और ग्रेटर इस्राईल की योजना पर अमल कर रहा है।

अबना: जमीअते उल्मा पाकिस्तान के नेता ने कहा है कि तकफ़ीरी समूह दाइश का सम्बंध ख़्वारिज से है और ग्रेटर इस्राईल की योजना पर अमल कर रहा है। अल्लामा क़ाजी अहमद नूरानी ने कहा कि इस्लामी दुनिया के विरूद्ध दुश्मन विभिन्न प्रकार के षड़यंत्रों में व्यस्त है और अब अल-क़ायदा से मुसलमानों के खिलाफ काम करने के बाद अब तकफ़ीरी समूह दाइश से ग्रेटर इस्राईल के सपने को पूरा करना चाहता है।
उन्होंने कहा कि दाइश द्वारा खिलाफ़त की घोषणा इस्लाम और मुसलमानों को बदनाम करने की बड़ी और घिनौनी साजिश है जिसे शिया और सुन्नी उल्मा को मिलकर माकाम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म हिंसा की शिक्षा नहीं देता लेकिन दाइश तकफ़ीरी समूह मुसलमानों के नरसंहार, महिलाओं के साथ बलात्कार और मुसलमानों की संपत्ति व जायदाद को लूट रहा है और इस तरह के अमानवीय कदम से साम्राज्यवादी ताक़तों को खुश करने की कोशिश कर रहा है।