वियाना में समग्र समझौते के मसौदे के संकलन की प्रक्रिया जारी है।
समग्र समझौते के मसौदे की समीक्षा के उद्देश्य से ईरान के विदेशमंत्री और यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी ने संयुक्त बैठक की है। वियाना में होने वाली इस बैठक में जवाद ज़रीफ़ और कैथ्रीय एश्टन के सलाहकारों ने भी भाग लिया। ईरान तथा गुट पांच धन एक के शिष्टमंडलों ने छठे चरण की वार्ता का सातवां दिन ऐसी स्थिति में व्यतीत किया कि जब समग्र मसौदा लिखे जाने के बारे में महत्वपूर्ण बैठकों का क्रम जारी है।
योरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त के प्रवक्ता माइकल मान का कहना है कि दोनों पक्ष, सार्थक एवं सकारात्मक वातावरण में बड़ी गंभीरता के साथ समग्र समझौता लिखे जाने की प्रक्रिया को जारी रखे हुए हैं।
8 जुलाई 2014 - 17:19
समाचार कोड: 622491
वियाना में समग्र समझौते के मसौदे के संकलन की प्रक्रिया जारी है।