8 जुलाई 2014 - 17:19
ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली हमले निंदनीय।

फ़िलिस्तीन की स्वशासित सरकार ने ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी आक्रमणों की निंदा की है।

फ़िलिस्तीन की स्वशासित सरकार ने ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी आक्रमणों की निंदा की है।
फ़िलिस्तीन की स्वशासित सरकार के प्रवक्ता ने ज़ायोनियों के आक्रमण की निंदा की है। नबील अबू रदीना ने कहा कि ज़ायोनी जिस प्रकार से फ़िलिस्तीनियों का जनसंहार कर रहे हैं उसपर हम चुप नहीं बैठेगे। उन्होंने कहा कि ज़ायोनी शासन ने अपनी इन हिंसक कार्यवाहियों से संघर्ष विराम की संभावनाओं को समाप्त कर दिया है। अबू रदीना ने कहा कि ज़ायोनियों ने क्षेत्र को भयानक हिंसा में झोंक दिया है।
फ़िलिस्तीन की स्वशासित सरकार के प्रवक्ता अब रदीना ने ज़ायोनियों के व्यापक आक्रमणों पर विश्व समुदाय विशेषकर अमरीका के मौन पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। उन्होंने कहा कि ज़ायोनी अत्याचारों के मुक़ाबले में फ़िलिस्तीनियों की सुरक्षा के लिए हम अवश्य कोई निर्णय लेंगे। ज्ञात रहे कि हालिया दिनों के दौरान ज़ायोनी शासन ने फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर आक्रमण आरंभ कर रखे हैं।