8 जुलाई 2014 - 17:18
यमन में हालात तनावपूर्ण।

उत्तरी यमन में हौसियों और तकफ़ीरी आतंकवादियों के बीच गंभीर झड़पें हुई हैं जिसके बाद अलहौसी आंदोलन ने इमरान क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया है।

उत्तरी यमन में हौसियों और तकफ़ीरी आतंकवादियों के बीच गंभीर झड़पें हुई हैं जिसके बाद अलहौसी आंदोलन ने इमरान क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया है।
यह झड़पें सोमवार को यमन के इमरान नगर के निकटवर्ती क्षेत्र में हुईं। तकफ़ीरी आतंकवादियों ने इमरान नगर के निकट के गावों पर भीषण आक्रमण किये। इन आतंकवादियों ने गांव वालों पर सामने से गोलीबारी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यमन की वायु सेना के युद्धक विमानों ने इमरान नगर के निकटवर्ती क्षेत्रों पर बमबारी की। इस बमबारी में कई लोग मारे गए।
उल्लेखनीय है कि यमन के हौसी आन्दोलन ने इस देश के तानाशाह अब्दुल्लाह सालेह को सत्ता से हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।