7 जुलाई 2014 - 14:21
फीफा आतंकवादी संगठन दाइश के निशाने पर।

सीरिया और इराक़ में सक्रिय आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने क़तर में 2022 में फ़ुटबाल विश्व कप के आयोजन के संबंध में फ़ीफ़ा को चेतावनी देते हुए इस प्रतियोगिता के किसी दूसरे देश में आयोजन की मांग की।

सीरिया और इराक़ में सक्रिय आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने क़तर में 2022 में फ़ुटबाल विश्व कप के आयोजन के संबंध में फ़ीफ़ा को चेतावनी देते हुए इस प्रतियोगिता के किसी दूसरे देश में आयोजन की मांग की।
क़ाहेरा से प्रकाशित समाचार पत्र अलवतन ने बल दिया कि आईएसआईएल के सरग़ना अबु सय्याफ़ अन्सारी ने एक ख़त में लिखा कि इस्लामी ख़िलाफ़त के सैनिकों की ओर से विश्व फ़ुटबाल फ़ैडरेशन के अध्यक्ष श्री जोज़ेफ़ के नाम।
हमने इससे पहले क़तर में वर्ष 2022 में क़तर में फ़ुटबाल विश्व कप के आयोजन के संबंध में अपने दृष्टिकोण की घोषणा की थी। एक बार फिर कह रहे हैं कि इस्लामी ख़िलाफ़त सरकार का गठन हो गया है। क़तर नामक देश में किसी प्रकार के विश्व कप का आयोजन नहीं होगा क्योंकि क़तर ख़लीफ़ा अबुबक्र बग़दादी के शासन के अधीन रहेगा। वह मुसलमानों की भूमि पर भ्रष्टाचार, खेद कूद और विध्वंस की अनुमति नहीं देगा। इसलिए आपको सुझाव है कि विश्व कप की मेज़बानी के लिए किसी दूसरे देश का चयन करें।
आतंकवादी गुट दाइश के हवाले से बयान में आया है कि यदि क़तर में फ़ुटबाल विश्व कप का आयोजन हुआ तो इस प्रतियोगिता में विस्फोटक कार्यवाही की जाएगी।
स्वतंत्र स्रोतों ने अभी तक इस ख़त की पुष्टि नहीं की है। ज्ञात रहे आतंकवादी गुट दाइश ने इस समय पूर्वी सीरिया और इराक़ के उत्तरी और पश्चिमी कुछ क्षेत्रों का अतिग्रहण कर रखा है और उसने इराक़ और सीरिया में इस्लामी ख़िलाफ़त की स्थापना की घोषणा की है।