ईरान की सशस्त्र सेना के डिप्टी कमान्डर सैयद मसऊद जज़ाएरी ने इराक़ में आतंकवादी हमलों के लिए अमरीका को मुख्य ज़िम्मेदार बताया है।
उन्होंने रविवार को क्षेत्र की हालिया स्थिति और इराक़ी सरकार और राष्ट्र से बासी और तकफ़ीरी आतंकवादियों के युद्ध की ओर संकेत करते हुए कहा कि इराक़ में आतंकवादियों के युद्ध का मुख्य संचालन अमरीका की ओर से ओर रहा है।
ब्रिगेडियर जनरल मसऊद जज़ाएरी के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों का संचालन और प्रतक्ष्य रूप से हस्तक्षेप न करने के बजाए प्राक्सी युद्ध छेड़ना, क्षेत्र में अमरीकी की रणनीति के भाग हैं। उनका कहना था कि अमरीका क्षेत्रीय शक्ति को कमज़ोर और प्रतिरोध की भावना को समाप्त करना चाहता है।
6 जुलाई 2014 - 17:29
समाचार कोड: 621894
ईरान की सशस्त्र सेना के डिप्टी कमान्डर सैयद मसऊद जज़ाएरी ने इराक़ में आतंकवादी हमलों के लिए अमरीका को मुख्य ज़िम्मेदार बताया है।