6 जुलाई 2014 - 17:28
दाइश आतंकवादी संगठन ने जारी किये पासपोर्ट।

सीरिया और इराक़ में बड़े पैमाने पर आतंकवादी कार्यवाहियों में लिप्त तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने अपने क़ब्ज़े वाले इलाक़ों में लोगों को पास्पोर्ट जारी करने शुरू कर दिए हैं।

सीरिया और इराक़ में बड़े पैमाने पर आतंकवादी कार्यवाहियों में लिप्त तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने अपने क़ब्ज़े वाले इलाक़ों में लोगों को पास्पोर्ट जारी करने शुरू कर दिए हैं।
तुर्क वेबसाइट शफ़क़ के अनुसार, इराक़ के दूसरे सबसे बड़े शहर मूसेल को अपने तथाकथित ‘इस्लामी राज्य’ की राजधानी होने का दावा करते हुए दाइश ने लगभग 11 हज़ार लोगों को पास्पोर्ट जारी किए हैं।
ग़ौरतलब है कि हाल ही में दाइश की ओर से जारी किए गए बयान में इस तकफ़ीरी आतंकवादी गुट के सरग़ना अबू बकर बग़दादी को दुनिया के समस्त मुसलमानों का ख़लीफ़ा घोषित किया गया था और उनसे मांग की गई थी कि वह इस आतंकवादी ख़लीफ़ा के हर आदेश का पालन करें।
इस आतंकवादी गुट ने एक नक़्शा भी जारी किया है जिसमें कहा गया है कि अगले पांच वर्षों में यूरोप, अफ़्रीक़ा और एशिया के बड़े इलाक़े पर इसका शासन होगा।
दाइश ने इराक़ में ऐसी स्थिति में पास्पोर्ट जारी करने शुरू किए हैं कि जब इराक़ी सेना ने कई इलाक़ों से तकफ़ीरी आतंकवादियों को खदेड़ दिया है और दर्जनों को मार गिराया है।
इराक़ी सेना की दिन प्रतिदिन प्रगति से घबराकर तकफ़ीरी आतंकवादी जल्दबाज़ी में पास्पोर्ट जारी करने जैसे क़दम उटा रहे हैं।
इस बीच, इराक़ की बरासा समाचार एजेंसी के अनुसार, दाइश ने सऊदी अरब में 5 और 10 दीनार के नोट छापने शुरू कर दिए हैं, ताकि उन्हें अपने क़ब्ज़े वाले इलाक़ों में प्रचलित कर सके।
बरासा के अनुसार, इन नोटों पर इस गुट के सरग़ना बग़दादी और ओसामा बिन लादेन की तस्वीरे हैं।