इराक़ में आतंकवाद निरोधक बल ने पूर्वी इराक़ के दियाला प्रांत के मन्सूरिया क्षेत्र से बासी और आईएसआईएल के आतंकवादियों को खदेड़ दिया है।
फ़ार्स न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवाद निरोधक बल के सुरक्षा कर्मियों ने दियाला प्रांत के मन्सूरिया क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है जिसके दौरान होने वाली झड़पों में दसियों आतंकवादी मारे गये हैं।
सेना ने इसी प्रकार केन्द्रीय प्रांत सलाहुद्दीन के केन्द्रीय नगर तिकरीत और अन्य आस पास के नगरों में आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आईएसआईएल और नक़्शबंदी आतंकवादियों के ठिकानों पर युद्धक विमानों, हेलीकाप्टरों और ड्रोन से हमले किए।
उधर इराक़ी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार आतंकवाद निरोधक बल के कर्मियों ने वायु सेना के समन्वय से तल अफ़र नगर में आतंकवादियों की परेड को निशाना बनाया जिसमें आईएसआईएल के कई सरग़नाओं सहित दसियों आतंकी मारे गये।
6 जुलाई 2014 - 17:27
समाचार कोड: 621892
इराक़ में आतंकवाद निरोधक बल ने पूर्वी इराक़ के दियाला प्रांत के मन्सूरिया क्षेत्र से बासी और आईएसआईएल के आतंकवादियों को खदेड़ दिया है।