6 जुलाई 2014 - 17:26
ईरान की वार्ताकार टीम रेड लाईन को पार नहीं करेगी।

संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने कहा है कि ग्रुप 5+1 के साथ बातचीत करने वाली ईरान की वार्ताकार टीम रेड लाईन को पार नहीं करेगी।

संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने कहा है कि ग्रुप 5+1 के साथ बातचीत करने वाली ईरान की वार्ताकार टीम रेड लाईन को पार नहीं करेगी।
ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रवक्ता सैयद हुसैन नक़वी हुसैनी ने रविवार को संसद सभापति के हवाले बताया कि ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम ने रेड लाईन पार नहीं किया है और न ही करेगी अलबत्ता वह ऐसे मार्ग पर आगे बढ़ रही है जिससे बातचीत को परिणाम तक पहुंचाया जा सके।
हुसैन नक़वी के अनुसार श्री लारीजानी ने संसद की रविवार की बैठक में कहा कि पश्चिम, ईरान से परमाणु अधिकार छीनना चाहता था किन्तु वह सफल हो सका और ईरान ने बहुत ही मज़बूती के साथ अपने परमाणु अधिकारों की रक्षा की है और प्रतिबंधों व दबावों ने ईरानी राष्ट्र को अधिक शक्तिशाली कर दिया है।
ज्ञात रहे कि वियना में ईरान और ग्रुप 5+1 के मध्य छठे चरण की बातचीत जारी है जिसमें समग्र परमाणु समझौते की प्राप्ति के प्रयास किए जा रहे हैं।