6 जुलाई 2014 - 17:24
ईरानी विदेश मंत्री का सऊदी जाने का इरादा नहीं।

ईरान के उप विदेशमंत्री ने विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ की सऊदी अरब की यात्रा के संबंध में प्रकाशित होने वाले समाचारों पर प्रतिक्रिया में कहा है कि फ़िलहाल जवाद ज़रीफ़ का रियाज़ दौरे का कोई कार्यक्रम नहीं है।

हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि कुछ संचार माध्यमों में यह समाचार प्रकाशित किए जार रहे हैं कि तेहरान, विदेशमंत्री के रियाज़ दौरे की भूमि प्रशस्त कर रहा है, कहा कि अभी तक विदेश मंत्री के रियाज़ दौरे का कोई कार्यक्रम नहीं है।
उनका कहना था कि अलबत्ता इस्लामी गणतंत्र ईरान सऊदी अरब के विदेशमंत्री की तेहरान यात्रा का स्वागत करता है।
ज्ञात रहे कि अरबी समाचार पत्र अलहयात ने कुछ ईरानी सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि ईरानी अधिकारी, विदेशमंत्री के सऊदी अरब के दौरे की तय्यारी कर रहा है।