6 जुलाई 2014 - 17:23
अफ़ग़ानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का ऐलान सोमवार से।

अफगानिस्तान के स्वतंत्र चुनाव आयोग के प्रमुख ने कहा है कि राष्ट्रपति पद के दूसरे दौर के आरंभिक परिणामों की घोषणा सोमवार को की जायेगी।

अफगानिस्तान के स्वतंत्र चुनाव आयोग के प्रमुख ने कहा है कि राष्ट्रपति पद के दूसरे दौर के आरंभिक परिणामों की घोषणा सोमवार को की जायेगी।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार अहमद यूसुफ ज़ई नूरिस्तानी ने रविवार को कहा कि अफगानिस्तान के स्वतंत्र चुनाव आयोग ने चुनाव परिणाम के बारे में दूसरे संगठनों के साथ बैठक की और उन संगठनों ने भी चुनाव आयोग के इस कदम का समर्थन किया है। यह समाचार उस स्थिति में सामने आ रहा है जब कुछ अफगान सांसदों ने दूसरे दौर के चुनाव परिणामों की घोषणा को विलंबित किये जाने की मांग की है।
तय यह था कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर के परिणाम की घोषणा दो जुलाई कर दी जाये परंतु अफगानिस्तान के चुनाव आयोग ने ६ हजार मतपेटियों में पुनः मतगणना के कारण चुनाव परिणामों की घोषणा सात जुलाई तक विलंबित कर दी।