केनिया में बंदूक़ से किये गए दो हम्लों में कम से कम 29 लोग हताहत हुए हैं।
केनिया के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि शनिवार को लामो काउन्टी से 15 किलोमीटर दूर हिंदी टाउन में सशस्त्र लड़ाई में कम से कम 9 व्यक्ति हताहत हुए। मविंडा जोका ने बताया कि शनिवार की रात लगभग दस बजे, दस से पन्द्रह लोगों के गुट ने हिंदी टाउन पर हम्ला किया।
दूसरी ओर ताना रिवर काउन्टी के पड़ोसी क्षेत्र गांबा में एक झड़प में बीस लोग हताहत हुए।
सोमालिया के अश्शबाब लड़ाकों ने इन हम्लों की ज़िम्मेदारी ली है। इस गुट के प्रवक्ता अब्दुल अज़ीज़ अबू मुस्अब ने कहा कि हम्ला करने वाले अपने ठिकानों पर सुरक्षित लौट आए हैं। इसी प्रकार इस गुट ने कहा कि गांबा के पुलिस स्टेशन पर हम्ला करके बंदियों को आज़ाद करा लिया है।
केनिया के राष्ट्रपति ओहूरू केनियाटा ने शबाब लड़ाकों के दावों को रद्द करते हुए स्थानीय राजनैतिक नेटवर्क को ज़िम्मेदार ठहराया है।
6 जुलाई 2014 - 17:22
समाचार कोड: 621885
केनिया में बंदूक़ से किये गए दो हम्लों में कम से कम 29 लोग हताहत हुए हैं।