5 जुलाई 2014 - 18:07
कुर्दिस्तान प्रमुख बारेज़ानी का षड़यंत्र जारी।

नैनवा प्रांत के स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि कुर्दिस्तान प्रांत के प्रमुख ने उत्तरी क्षेत्रों को अलग करने के लिए खाई खुदवाने का आदेश दिया है।

नैनवा प्रांत के स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि कुर्दिस्तान प्रांत के प्रमुख ने उत्तरी क्षेत्रों को अलग करने के लिए खाई खुदवाने का आदेश दिया है।
इराक़ के कुर्दिस्तान प्रांत के प्रमुख मसऊद बारेज़ानी के आदेश के बाद पीशमर्गा सैनिकों ने कुछ बुल्डोज़रों की सहायता से नैनवा प्रांत के कई क्षेत्रों में जिन्हें लेकर बग़दाद की केन्द्र सरकार और कुर्दिस्तान की स्थानीय सरकार के बीच विवाद है, हमला किया और इन क्षेत्रों के चारों ओर खाई खोदने लगे और इस प्रकार से उन्होंने अन्य क्षेत्रों को भी अलग कर लिया है। संजार, हमदानिया और ज़मार नगर वह क्षेत्र हैं जिन पर संविधान के अनुच्छेद क्रमांक 140 के अनुसार केन्द्र सरकार और कुर्दिस्तान की स्थानीय सरकार में मतभेद पाये जाते हैं।
बारेज़ानी ने इसी प्रकार कुर्दिस्तान के प्रवेश द्वार पर पीशमर्गा सैनिकों को तैनात करके संविधान के अनुच्छेद क्रमांक 140 को समाप्त करने का दावा किया है। मसऊद बारेज़ानी ने इससे पूर्व एक भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि वे कुर्दिस्तान क्षेत्र की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह कराने वाले हैं। इराक़ में नूरी मालेकी के सत्ता में पहुंचने के बाद से वे नूरी मालेकी के मुख्य विरोधियों में रहे हैं।