ईरान के विदेश उपमंत्री ने अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति से भेंटवार्ता की है।
इब्राहीम रहीमपूर ने मंगलवार को काबुल में अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई से भेंटवार्ता की। इस भेंटवार्ता में रहीमपूर ने हर क्षेत्र में द्विपक्षी संबन्धों में विस्तार पर बल दिया। दोनो पक्षों ने इसी प्रकार क्षेत्रीय विषयों और अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति की भी समीक्षा की।
भेंटवार्ता में हामिद करज़ई ने पिछले वर्षों के दौरान अफ़ग़ानिस्तान के साथ ईरान के सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि ईरान हमारा अच्छा पड़ोसी है। अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने कहा कि पिछले एक दशक के दौरान देश की उपलब्धि, अपने पड़ोसी देशों विशेषकर इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ संबन्ध विस्तार करना रही है।
हामिद करज़ई ने स्पष्ट किया कि मुझको इस बात का भरोसा है कि अफ़ग़ानिस्तान के आगामी राष्ट्रपति भी अपने पड़ोसी देश ईरान के साथ संबन्ध विस्तार करना चाहेंगे।
3 जुलाई 2014 - 09:22
समाचार कोड: 621030
ईरान के विदेश उपमंत्री ने अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति से भेंटवार्ता की है।