2 जुलाई 2014 - 19:13
ईरान, वार्ता के लिए व्यापक तैयारी के साथ आया है।

ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बल दिया कि देश की वार्ताकार टीम ग्रुप 5+1 के साथ व्यापक सहमति की तय्यारी के साथ आई है।

ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बल दिया कि देश की वार्ताकार टीम ग्रुप 5+1 के साथ व्यापक सहमति की तय्यारी के साथ आई है।
मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ के नेतृत्व ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम बुधवार को वियना पहुंची। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि यदि सामने वाला पक्ष सहमति के लिए राजनैतिक इच्छा शक्ति रखता है तो हम सहमति के लिए पूरी तरह तय्यार हैं, कहा कि वार्ता के इस चरण की अंतिम तारीख़ बीस जुलाई है और हम इस चरण में सहमति तक पहुंचने की कोशिश करेंगे।
ईरानी विदेश मंत्री ने इस बात की ओर इशारा करते हुए कि ईरान अपने अधिकार से इतर कुछ नहीं चाहता और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चिंताओं को दूर करने के लिए तय्यार है, कहा कि स्वाभाविक है कि अगर हमसे विशिष्टता हासिल करने की कोशिश की गई तो इससे वार्ता में प्रगति नहीं हो पाएगी और हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।
ज्ञात रहे कि जनेवा में 24 नवंबर 2013 को ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच हुई सहमति के आधार पर दोनों पक्षों के पास 20 जुलाई 2014 तक व्यापक सहमति के संबंध में संयुक्त उपाय तक पहुंचने का समय है।