म्यांमार में बौद्धधर्म के मानने वाले अतिवादी तत्वों द्वारा इस देश के मुसलमानों पर हमले जारी हैं। समाचार एजेन्सी रोयटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को म्यांमार के मांदलाइ शहर में बौद्धधर्म के अतिवादी तत्वों ने मुसलमानों पर हमला कर दिया जिसमें कम से कम ५ लोग घायल हो गये। घायल होने वालों में एक पुलिस अफ़सर शामिल है।
म्यांमार की पुलिस दोनों पक्षों के बीच हस्तक्षेप करके सुरक्षा स्थापित कराने की चेष्टा में थी कि बौद्धधर्म के अतिवादी तत्वों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बौद्धधर्म के अतिवादी तत्वों ने पुलिस द्वारा शांति स्थापित कराने से पहले कई दुकानों को लूट लिया और कई वाहनों को जला दिया था।
ज्ञात रहे कि म्यांमार २०१२ से अब तक मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा का साक्षी रहा है।
2 जुलाई 2014 - 19:05
समाचार कोड: 620952

म्यांमार में बौद्धधर्म के मानने वाले अतिवादी तत्वों द्वारा इस देश के मुसलमानों पर हमले जारी हैं।