इराक़ के दियाला प्रांत में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ फ़ौज के व्यापक अभियान के बाद आतंकवादी भाग कर ईरानी सीमा से सटे इलाक़ों में छिप रहे हैं।
दियाला प्रांत के इलाक़े सादिए से दाइश के आतंकवादियों ने भाग कर ईरानी सीमा के निकट हरमिन पहाड़ियों में पनाह ली। ग़ौरतलब है कि इराक़ी फ़ौजियों ने इलाक़े के क़बायली लड़ाकों के समर्थन से क्षेत्र में दाइश के आतंकवादियों के ख़िलाफ़ व्यापक अभियान शुरू किया है।
इराक़ी सूत्रों का कहना है कि जिन तकफ़ीरी आतंकवादियों ने इलाक़े के कुछ देशों की सहायता से 10 जून को मूसिल शहर पर क़ब्ज़ा कर लिया था और कुछ ही दिनों में राजधानी समेत देश के प्रमुख शहरों पर कंट्रौल का दावा किया था, अब उन्हें छिपने की भी जगह नहीं मिल रही है।
29 जून 2014 - 13:08
समाचार कोड: 619951
इराक़ के दियाला प्रांत में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ फ़ौज के व्यापक अभियान के बाद आतंकवादी भाग कर ईरानी सीमा से सटे इलाक़ों में छिप रहे हैं।