यू एन के जनरल सिक्रेटरी ने इराक़ और सीरिया में जारी हिंसा पर चिंता व्यक्त की है।
बान की मून ने विश्व समुदाय को संबोधित करते हुए कहा है कि विश्व समुदाय को सीरिया तथा क्षेत्र की जनता को हिंसा में नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि चरमपंथी गुटों को हथियार पहुंचाना इस संकट का समाधान नहीं है।
यू एन के जनरल सिक्रेटरी बान की मून ने कहा कि सीरिया में हज़ारों लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि वहां पर बहुत अधिक विनाश हुआ है तथा सीरिया के बहुत से सांस्कृतिक केन्द्र खण्डर बन चुके हैं। बान की मून ने कहा कि विदेशी तोकतों को सीरिया में सशस्त्र गुटों की हथियारों से सहायता नहीं करनी चाहिए और यह काम अब बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी काउंसिल को इस देश में हथियार भेजे जाने पर पाबंदी लगानी चाहिए।
28 जून 2014 - 13:10
समाचार कोड: 619636
यू एन के जनरल सिक्रेटरी ने इराक़ और सीरिया में जारी हिंसा पर चिंता व्यक्त की है।