हिन्दुस्तान में ईरान के राजदूत नें कहा है कि इराक़ में जारी नरसंहार का शिया-सुन्नी हिंसा से कोई सम्बंध नहीं है बल्कि यह सिर्फ़ आतंकवाद है।
रिपोर्ट के अनुसार हिन्दुस्तान में ईरान के राजदूत ग़ुला रज़ा अंसारी नें इराक़ में जारी आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि इराक़ में जारी नरसंहार का शिया-सुन्नी हिंसा से कोई सम्बंध नहीं, जैसे की दिखाने की कोशिश की जा रही है, बल्कि यह सिर्फ़ आतंकवाद है।
ईरान में डाक्टर हसन रूहानी की सरकार के एक साल पूरा होने पर नई दिल्ली में स्थित ईरानी दूतावास में उर्दू मीडिया से बातचीत में ईरानी राष्ट्रपति की सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान क्षेत्र में शांति व स्थिरता चाहता है और इराक़ी सरकार अगर उससे ग़ैर फ़ौजी मदद चाहती है तो वह देने को तैयार है और मानवता के आधार पर ईरान मदद कर भी रहा है।
ईरानी राजदूत नें कहा कि वास्तव में दाइश आतंकवादी सीरिया से असफल होकर इराक़ में आतंकवादी गतिविधियों को उसी तरह जारी रखना चाहते हैं जिस तरह कुछ समय पहले वह सीरिया में कर रहे थे।
27 जून 2014 - 19:35
समाचार कोड: 619453
हिन्दुस्तान में ईरान के राजदूत नें कहा है कि इराक़ में जारी नरसंहार का शिया-सुन्नी हिंसा से कोई सम्बंध नहीं है बल्कि यह सिर्फ़ आतंकवाद है।