27 जून 2014 - 19:29
  बहरैन में हिंसा पीड़ितों का ब्रिटेन में विरोध प्रदर्शन।

बहरैनी हिंसा के पीड़ितों नें ब्रिटेन में विरोध प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट के अनुसार बहरैनी हिंसा पीड़ित सरकार की तरफ़ से ढ़ाई गई ख़ौफ़नाक हिंसा को सामने लाने के लिये ब्रिटेन में इक्ट्ठा हुए।

बहरैनी हिंसा के पीड़ितों नें ब्रिटेन में विरोध प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट के अनुसार बहरैनी हिंसा पीड़ित सरकार की तरफ़ से ढ़ाई गई ख़ौफ़नाक हिंसा को सामने लाने के लिये ब्रिटेन में इक्ट्ठा हुए।
लोगों का एक समूह जिनमें से ज़्यादातर बहरैनी सरकार की जेलों में हिंसा का शिकार हुए हैं, बहरैनी हिंसा पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाने के लिये ब्रिटेन में जमा हुए। उन्होंने इस छोटे खाड़ी देश को, हिंसक देश से संज्ञा दी।
मानवाधिकार के वकील मोहम्मद अल ताजिर ने, जिसने बहरैन की जेल में दो महीने तक हिंसा को बर्दाश्त किया है, कहा कि मैं हिंसा के शिकार के रूप में बात करना पसंद नहीं करता हूँ क्योंकि बहरैन में हिंसा प्रभावित लोग हर जगह मौजूद हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बहरैन के हर घर में क़ैदियों को देखा जा सकता है जो बहरैनी जेलों में क़ैदियों पर होने वाले अत्याचारों का अच्छी तरह से ख़ुलासा कर सकते हैं।
स्पष्ट रहे कि फ़रवरी 2011 से हज़ारों लोग बहरैन की गली कूचों में आले ख़लीफ़ा सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें से अब तक हज़ारों लोगों को मौत की घाट उतारा जा चुका है और सैंकड़ों लोग घायल भी हुए हैं।

टैग्स