27 जून 2014 - 19:22
 मध्य अफ़्रीक़ा में मुसलमानों का नरसंहार जारी।

मध्य अफ़्रीक़ा में तीन दिन से जारी हिंसा में 50 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं और बहुत से लोग घायल हुए हैं।

मध्य अफ़्रीक़ा में तीन दिन से जारी हिंसा में 50 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं और बहुत से लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार मध्य अफ़्रीक़ा में एंटी ब्लाक नाम से सक्रिय मलेशिया के हथियारबंद आतंकवादियों के हमलों के बाद तनाव बढ़ गया है।
अफ़्रीक़न यूनियन फ़ोर्स एम आई एस सी ए के अधिकारियों नें राजधानी बंगोई से 380 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित कानकुनी के हवाले से बमबरी क़स्बे में सोमवार से जारी हिंसा में 150 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है।  प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार हमले के बाद गुस्साए मुसलमान नौजवानों नें जवाबी कार्यवाही शुरू कर दी और हिंसा नें पूरी क़स्बे को अपनी चपेट में ले लिया।
अधिकारियों का कहना है कि देश में मौजूद विदेशी फ़ौजी हिंसा की ताज़ा घटनाओं पर क़ाबू पाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है।  स्पष्ट रहे कि अफ़्रीक़ा में पिछले एक साल से ईसाइयों द्वारा मुसलमानों पर हमले में हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं और लगभग दस लाख लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो चुके हैं।

टैग्स