27 जून 2014 - 13:39
ओबमा द्वारा सीरियाई आतंकवादियों को 50 करोड़ डॉलर की मदद की मांग।

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरियाई सरकार के ख़िलाड़ लड़ रहे आतंकवादी गुटों को प्रशिक्षण देने और हथियारों की सप्लाई के लिए कांग्रेस से 50 करोड़ डॉलर की मांग की है।

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरियाई सरकार के ख़िलाड़ लड़ रहे आतंकवादी गुटों को प्रशिक्षण देने और हथियारों की सप्लाई के लिए कांग्रेस से 50 करोड़ डॉलर की मांग की है। अगर ओबामा की इस मांग को मंजूरी मिल गई तो अमरीकी ख़ुफिया एजेंसियों द्वारा चरमंपथियों को दी जा रही ट्रेनिंग और हथियारों की सप्लाई में तेज़ी आ जाएगी।
ग़ौरतलब है कि एक ओर वाशिंगटन, इराक़ में तकफ़ीरी गुट दाइश से मुक़ाबले का दावा कर रहा है तो दूसरी ओर सीरिया में सरकार के ख़िलाफ़ लड़ रहे दाइश समेत अन्य तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों को ट्रेनिंग और हथियार उपलब्ध करा रहा है।
आतंकवाद के प्रति अमरीका की इस दोग़ली नीति की कड़ी आलोचना हो रही है।  पिछले तीन वर्षों से भी ज़्यादा समय से सीरिया में जारी संकट में अमरीका चरपंथी गुटों को हर प्रकार की मदद उपलब्ध कराता रहा है।
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्यक्रम उस योजना का ही भाग है जिसके तहत दुनिया भर में ख़ुफ़िया अभियानों के लिए कांग्रेस से 65.8 अरब डॉलर की मांग की गई थी।

टैग्स