27 जून 2014 - 13:32
अफ़गानी सेना ने चलाया तालेबान के विरुद्ध अभियान, 156 की मौत।

अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद और उसके आस-पास के इलाक़ों में तालेबान और फ़ौज के बीच पिछले पांच दिनों से जारी लड़ाई में अब तक 156 लोग मारे जा चुके हैं।

अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद और उसके आस-पास के इलाक़ों में तालेबान और फ़ौज के बीच पिछले पांच दिनों से जारी लड़ाई में अब तक 156 लोग मारे जा चुके हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आधुनिक हथियारों से लैस 800 से ज़्यादा चरमपंथियों ने हेलमंद के संगीन ज़िले पर क़ब्ज़ा करने के लिए बड़ा हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार पांच दिनों से जारी झड़पों में चालीस से ज़्यादा अफ़ग़ान सैनिक मारे गए जबकि जवाबी कार्यवाही में दो तालेबान भी मारे गए हैं। अफ़ग़ान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने तालेबान के हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रभावित इलाक़ों में अतिरिक्त सैनिकों को भेजा गया है और इलाक़े पर पूरा नियंत्रण है।
दूसरी ओर हेलमंद प्रांत के राज्यपाल के अनुसार पांच दिनों की लड़ाई में 21 सैनिक हताहत और चालीस ज़ख़्मी हुए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इलाक़े के क़बायली सरदारों का कहना है कि इस लड़ाई के कारण दो हज़ार परिवार अपना घर छोड़ कर जाने पर मजबूर हुए हैं।

टैग्स