जर्मनी के विदेशमंत्री ने कहा है कि नैटो यूक्रेन में सैन्य हस्तक्षेप नहीं कर सकता। प्राप्त समाचारों के अनुसार फ्रांक-वाल्टर श्टाइन्मीयर ने कहा कि यूक्रेनवासी भी इस बात पर विश्वास रखते हैं कि नैटो का सैनिक हस्तक्षेप यूक्रेन संकट का समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कि यूक्रेन नैटो का सदस्य देश नहीं है, कहा कि लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सीधे रूप से सैनिक हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता परंतु यह बात नैटो की कमज़ोरी की सूचक नहीं है।
जर्मनी के विदेशमंत्री ने नैटो के सदस्य देशों के विदेशमंत्रियों की बैठक में उपस्थित होने से पहले कहा कि यूक्रेनी राष्ट्र सैनिक हस्तक्षेप के बिना इस देश के संकट के समाधान का इच्छुक है।
26 जून 2014 - 16:11
समाचार कोड: 619264
जर्मनी के विदेशमंत्री ने कहा है कि नैटो यूक्रेन में सैन्य हस्तक्षेप नहीं कर सकता।