तुर्की के प्रधानमंत्री ने इराक के कुर्दीस्तान इलाक़े के प्रमुख बारेज़ानी को अंकारा आने का दावत दी है ताकि इराक के हालिया परिवर्तनों के बारे में विचार विमर्श किया जा सके।
अनातोली समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार रजब तय्यब अर्दोग़ान ने इराक के कुर्दीस्तान इलाक़े की स्थानीय सरकार के प्रमुख बारेज़ानी को गुरूवार को अंकारा बुलाया है ताकि आतंकवादी गुट दाइश द्वारा मूसिल नगर के अतिग्रहण के बाद की स्थिति की समीक्षा की जा सके।
साथ ही समाचार एजेन्सी अनातोली की रिपोर्ट में १७ जून को बारेजानी की ईरान यात्रा की ओर इशारा किया गया है।
26 जून 2014 - 16:10
समाचार कोड: 619261
तुर्की के प्रधानमंत्री ने इराक के कुर्दीस्तान इलाक़े के प्रमुख मसऊद बारेज़ानी को अंकारा आने का दावत दी है ताकि इराक के हालिया परिवर्तनों के बारे में विचार विमर्श किया जा सके।