रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतीन और फिलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास ने द्वपक्षीय संबंधों में विस्तार पर बल दिया है।
रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय के अनुसार फिलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महूमूद अब्बास ने बुधवार को रूस के साथ द्वपक्षीय संबंधों में विस्तार पर दिया। व्लादीमीर पुतीन ने इस बयान के साथ कि इलाक़े की स्थिति जटिल हो गई है कहा कि इस मुलाक़ात में इलाक़े की परिस्थिति को बेहतर बनाने के बारे में बात करने का अवसर मिला।
रूस के राष्ट्रपति ने फिलिस्तीन और इस्राईल के बीच वार्ता के नये सिरे से आरंभ होने पर बल दिया और कहा कि इस वार्ता प्रक्रिया में बहुत अधिक कठिनाइयां मौजूद हैं। फिलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास ने भी इस मुलाक़ात में कहा कि मध्यपूर्व में बहुत से मामले दोनों देशों के दृष्टिगत हैं और इनमें से एक है कि हम रूस के साथ संबंधों को विस्तृत बनाना चाहते हैं।
26 जून 2014 - 16:08
समाचार कोड: 619260
रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतीन और फिलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास ने द्वपक्षीय संबंधों में विस्तार पर बल दिया है।