26 जून 2014 - 14:56
ईरान और सूडान के बीच संयुक्त समझौते पर सहमति।

इस समझौते के अनुसार, जिस पर बुधवार को हस्ताक्षर हुए दोनों पक्षों ने शिक्षा, समाजिक सेवाओं में बढ़ोत्तरी और उत्पादन के इलाक़े में अनुभवों के आदान प्रदान पर बल दिया है।

इस समझौते के अनुसार, जिस पर बुधवार को हस्ताक्षर हुए दोनों पक्षों ने शिक्षा, समाजिक सेवाओं में बढ़ोत्तरी और उत्पादन के इलाक़े में अनुभवों के आदान प्रदान पर बल दिया है। समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के श्रममंत्री अली रबीई ने तेहरान में सूडान की अपनी समकक्ष से मुलाक़ात में कहा कि दोनों देश अतीत से एक दूसरे के साथ सहकारिता कर रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में दोनों के समान दृष्टिकोण हैं।
इस मुलाक़ात में सूडान की श्रममंत्री श्रीमती इशराकिया सैयद महमूद ने भी कहा कि दोनों देशों के श्रममंत्रालयों के बीच संबंध उनके बीच गहरे संबंधों का सूचक है और हमें प्रतिरोधक अर्थ व्यवस्था के बारे में ईरान के मूल्यवान अनुभवों की ज़रूरत है।

टैग्स