इराक़ के सुरक्षा अधिकारियों नें दयाला प्रदेश के बाक़ूबा शहर के पास एक महत्वपूर्ण इलाक़े को आतंकवादियों से पाक कर दिया। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के सुरक्षा अधिकारियों नें अल असीम इलाक़े पर दोबारा क़ब्ज़ा कर लिया है। फ़ौज की इस कार्यवाही में दसियों आतंकवादी मारे गए हैं और सऊदी अरब की बहुत सी गाड़ियां बरामद हुई हैं।
यह ऐसी स्थिति में है कि फ़ौज नें तलअफ़र शहर पर तकफ़ीरी आतंकवादियों के क़ब्ज़े से सम्बंधित ख़बर का खण्डन किया है। इसी बीच सरकार विरोधी आदिवासियों नें जार्डन की सीमा पर तरबील क्रासिंग पर क़ब्ज़ा कर लिया है। स्पष्ट रहे कि इससे पहले रविवार को भी इराक़ी फ़ौज नें तकफ़ीरी आतंकवादियों को धूल चटाई थी। रिपोर्ट के अनुसार तकरीत और फ़लूजा में फ़ौज की कार्यवाही के दौरान 90 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए थे।
25 जून 2014 - 19:03
समाचार कोड: 619049
इराक़ के सुरक्षा अधिकारियों नें दयाला प्रदेश के बाक़ूबा शहर के पास एक महत्वपूर्ण इलाक़े को आतंकवादियों से पाक कर दिया।