25 जून 2014 - 17:42
इराक़ के एक फ़ुटबाल खिलाड़ी ने आतंकवादियों से मुक़ाबला करने के लिए फ़ुटबाल को अलविदा कहा।

इराक़ के अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल खिलाड़ी अली अद्नान अत्तमीमी ने भी आतंकवादी गुट आईएसआईएल से लड़ने के लिए स्वंयसेवियों में नाम लिखवाया है।

इराक़ के अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल खिलाड़ी अली अद्नान अत्तमीमी ने भी आतंकवादी गुट आईएसआईएल से लड़ने के लिए स्वंयसेवियों में नाम लिखवाया है।
शिया न्यूज़ के अनुसार इराक़ में वरिष्ठ धर्मगुरु की ओर से आतंकवादी गुट आईएसआईएल से लड़ने की अपील पर स्वंयसेवियों की बढ़ती हुई संख्या में हज़ारों की संख्या में इराक़ी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन्हीं खिलाड़ियों में प्रसिद्ध इराक़ी फ़ुटबाल खिलाड़ी अली अद्नान अत्तमीमी भी हैं जिन्होंने अपने वतन व राष्ट्र की रक्षा के लिए फ़ुटबाल को अलविदा कह दिया है। इक्कीस वर्षीय यह फ़ुटबाल खिलाड़ी तुर्की के रीज़ा स्पूर क्लब और इसी प्रकार स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय टीमों में भी खेल चुके हैं।
फ़्रांस की जॉन एफ़्रीक जैसी अरब व पश्चिमी वेबसाइट ने लिखा है कि इराक़ में आतंकवादी गुट आईएसआईएल के कृत्य इस बात का कारण बने कि अद्नान भी सुरक्षा बलों से जुड़ जाएं। हालिया वर्षों में अद्नान अत्तमीमी की इराक़ के बेहतरीन फ़ुटबाल खिलाड़ियों में गणना होती रही है और वे फ़ुटबाल की टीमों में फ़ारवर्ड के रूप में खेलते हैं।

टैग्स