25 जून 2014 - 17:35
आतंकवाद पर ईरान ने जताई चिंता।

ईरान ने विभिन्न देशों में अशांति, आतंकवाद में विस्तार और आतंकवादी लक्ष्यों की ओर से गंभीर चिंता जताई है।

ईरान ने विभिन्न देशों में अशांति, आतंकवाद में विस्तार और आतंकवादी लक्ष्यों की ओर से गंभीर चिंता जताई है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मर्ज़िया अफ़्ख़म ने बुधवार को तेहरान में विदेशी पत्रकारों की उपस्थिति प्रेस कांफ़्रेंस में कहा कि अशांति फैलाना, प्रजातांत्रिक प्रक्रियाओं में विघ्न डाला जाना, बूथ कैप्चरिंग, हथियारों की सप्लाही और प्रजातांत्रिक प्रक्रियाओं के बजाए हत्याओं जैसी बातें दर्शाती हैं कि आतंकवाद को जनता के मतों पर क़ब्ज़ा करने के लिए प्रयोग किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद को उन देशों ने जन्म दिया है जो इसके माध्यम से इलाक़े सहित उन देशों में अपने हित साधना चाहते हैं जहां पर आतंकवादी हैं। ईरानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मर्ज़िया अफ़ख़्म ने इस बात पर बल देते हुए कि आतंकवाद किसी एक इलाक़े तक सीमित नहीं रहेगा कहा कि लेबनान, सीरिया और इराक़ सहित बहुत से देशों को आतंकवाद की समस्या का सामना है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने इसी प्रकार यमन में अपहृत ईरानी कूटनयिक नूर अहमद नीकबख़्त की स्थिति के बारे में कहा कि विदेश मंत्रालय इस मामले में यमन के सुरक्षा अधिकारियों व नेताओं से निरंतर संपर्क में है और यमनी अधिकारियों से मिली ताज़ा सूचना के अनुसार नीकबख़्त स्वस्थ व सुरक्षित हैं।