25 जून 2014 - 17:32
आतंकवाद के विरोध में ईरान में प्रदर्शन।

इराक़ की पीड़ित जनता के समर्थन और इस देश में जारी हिंसा व चरमपंथ के विरुद्ध अपना आक्रोश जताने के लिए राजधानी तेहरान में रैली आयोजित हुई जिसमें लाखों लोगों ने भाग लिया।

इराक़ की पीड़ित जनता के समर्थन और इस देश में जारी हिंसा व चरमपंथ के विरुद्ध अपना आक्रोश जताने के लिए राजधानी तेहरान में रैली आयोजित हुई जिसमें लाखों लोगों ने भाग लिया।
मंगलवार को ईरानी जनता ने यह रैली इराक़ में आईएसआईएल के आतंकवादी कृत्यों की भर्तस्ना के लिए आयोजित की। बड़ी संख्या में ईरानी नागरिक इराक़ में धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए नाम दर्ज करा रहे हैं।
इस रैली में भाग लेने वाले एक युवा ने कहा कि हम यहां से आईएसआईएल को यह बताने के लिए इकट्ठा हुए हैं कि जबतक हम जैसे जवान मौजूद हैं आईएसआईएल कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
इस रैली में भाग लेने वाले एक अन्य स्वंयसेवी ने कहा कि हम यहां यह बताने के लिए आए हैं कि हम कर्बला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रौज़े की रक्षा करेंगे।
लाखों की संख्या में पूरे विश्व से लोग इराक़ में पैग़म्बरे इस्लाम के नाति हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रौज़े का दर्शन करने कर्बला शहर जाते हैं जिसमें ईरानी नागरिकों की संख्या बहुत ज़्यादा होती है।
ज्ञात रहे 18 जून को ईरानी राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा था कि इराक़ी राष्ट्र आतंकवादियों और उनके समर्थकों को पीछे ढकेल देगा और बल दिया कि इस्लामी गणतंत्र इराक़ में पवित्र रौज़ों की रक्षा करने में पूरी मदद करेगा।
उल्लेखनीय है कि 10 जून को इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल द्वारा हिंसा की नई लहर शुरु हुई। इस आतंकवादी गुट ने राजधानी बग़दाद के उत्तर में एक प्रांत के अधिकांश भागों और तीन प्रांतों के कुछ भागों पर क़ब्ज़ा कर लिया है जिसे छुड़ाने के लिए इराक़ी सेना का अभियान जारी है।