ईरानी सेना ने कथित पार्टी फ़ार फ़्री लाइफ़ आफ़ कुर्दिस्तान या पेज़ाक के कई आतंकवादियों को मार गिराया है। यह लोग ईरान की पश्चिमी सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे।
ईरानी सेना के वरिष्ठ सैन्य कमान्डर ब्रिगेडियर जनरल अहमद रज़ा पूरदस्तान ने बताया, “ पेजाक के आतंकवादी विस्फोटक पदार्थ व युद्ध सामग्री ईरानी क्षेत्र में चुपके से पहुंचाना चाहते थे ताकि कुछ कृत्य करें। मगर देश की सेना ने उन्हें जैसे ही उन्होंने सीमा पार की, भीषण नुक़सान पहुंचाया। ”
इस कार्यवाही में बहुत से आतंकवादी हताहत व घायल हुए।
ब्रिगेडियर जनरल अहमद रज़ा पूरदस्तान ने बताया कि थलसेना की कई बटालियन देश की पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी सीमाओं पर तैनात किया गया है और वे सीमाओं की रक्षा करने की उच्च क्षमता रखती हैं।”
ज्ञात रहे कि पेज़ाक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आतंकवादी गुट ‘पीकेके’ की शाखा है, जो पश्चिमी ईरान, उत्तरी इराक़ और दक्षिणी तुर्की में आतंकवादी हमले करती है।
24 जून 2014 - 18:48
समाचार कोड: 618775
ईरानी सेना ने कथित पार्टी फ़ार फ़्री लाइफ़ आफ़ कुर्दिस्तान या पेज़ाक के कई आतंकवादियों को मार गिराया है। यह लोग ईरान की पश्चिमी सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे।