24 जून 2014 - 18:48
मिस्र ने दाइश को गम्भीर ख़तरा बताया।

मिस्र के राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय देशों को तकफ़ीरी आतंकवाद के ख़तरे की ओर से सचेत किया है।

मिस्र के राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय देशों को तकफ़ीरी आतंकवाद के ख़तरे की ओर से सचेत किया है।
अलयौमुस्साबे वेबसाइट के अनुसार मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह अस्सीसी ने अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी से क़ाहेरा में मुलाक़ात में कुछ क्षेत्रीय देशों की स्थिति के सही तौर पर न समझे जाने और उनके संकट के दूसरे क्षेत्रीय देशों यहां तक कि क्षेत्र के बाहर के देशों में फैलने की ओर से सचेत किया।
उन्होंने कहा कि इस समय कुछ क्षेत्रीय देशों में जारी लड़ाई में शामिल विदेशी लड़ाकों की संख्या की अनदेखी नहीं की जा सकती।
मिस्र के राष्ट्रपति ने इस भेंट में बल दिया कि इन लड़ाकों के अपने अपने देशों में तकफ़ीरी प्रक्रिया के जुड़ने की शैली पर ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है कि यह लोग अपने देश के स्वतंत्र वातावरण का दुरुपयोग कर ऐसा कर रहे हैं।