इराक़ के बसरा प्रांत में आतंकवादी गुट दाइश से लड़ने के लिए लगभग एक लाख स्वंयसेवी तय्यार हो गए हैं। अलआलम टीवी चैनल के अनुसार बसरा के पुलिस कमिश्नर फ़ैसल अलएबादी ने सोमवार को बताया कि पिछले दिनों नब्बे हज़ार से एक लाख के बीच स्वंयसेवियों ने बासी-तकफ़ीरी तत्वों से लड़ने के लिए अपना नाम लिखवाया है कि जिसके बाद इस प्रांत में इन लोगों को ट्रेनिंग देने के लिए तीन केन्द्र स्थापित किए गए।
अलआलम टीवी चैनल के अनुसार इन स्वंयसेवियों में बड़ी संख्या सुन्नी मुसलमानों की है। इनमें से ज़्यादा का संबंध ग़ानिम क़बीले से है।
दक्षिणी इराक़ के सुन्नी मुसलमान संगठन दीवानुल अलवक़्फ़ अस्सुन्नी ने सुन्नी मुसलमानों की सेना के गठन की घोषणा की है जिसका उद्देश्य आईएसआईएल आतंकवादियों के विरुद्ध इराक़ी सेना की कार्यवाही में सहयोग देना है। इस बात की घोषणा बसरा में की गयी। इसके साथ ही यह भी घोषणा की गयी कि शीघ्र ही बसरा में अलअस्नादुल वतनी नामक सेना का गठन होगा जिनमें इराक़ के सभी धर्मों व जातियों के स्वंयसेवी शामिल होंगे।
इराक़ में आतंकवादी गुट दाइश ने कुछ क्षेत्रीय तथा इराक़ की पूर्व बास पार्टी के तत्वों के साथ मिलकर कि जो इस देश के प्रशासनिक पद पर आसीन थे, उत्तरी इराक़ के कुछ भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया है किन्तु इराक़ी सेना इन तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अब तक सैकड़ों आतंकवादियों को ढेर कर चुकी है।
24 जून 2014 - 18:47
समाचार कोड: 618772
इराक़ के बसरा प्रांत में आतंकवादी गुट दाइश से लड़ने के लिए लगभग एक लाख स्वंयसेवी तय्यार हो गए हैं।