24 जून 2014 - 18:47
अमरीका ने भी दाइश को बताया ख़तरा।

अमरीकी विदेश मंत्री ने आतंकवादी गुट आईएसआईएल या दाइश को इराक़, क्षेत्र और अमरीका सहित पश्चिमी देशों के लिए ख़तरा बताया। जॉन केरी ने सोमवार को बग़दाद में प्रेस कांफ़्रेंस में कहा कि दाइश के आतंकवादियों की हिंसक कार्यवाहियां इराक़ के भविष्य के लिए बड़ा ख़तरा हैं।

उन्होंने बल दिया कि दाइश जिस प्रकार दावा कर रहा है, वह न तो सुन्नी जनता के लिए लड़ा रहा है और न ही शक्तिशाली इराक़ के लिए लड़ रहा है बल्कि इसके विपरीत यह गुट इराक़ का विघटन व सर्वनाश करना चाहता है।  अमरीकी विदेश मंत्री ने क्षेत्र में दाइश सहत दूसरे आतंकवादी गुटों के गठन में अमरीका की संलिप्तता की ओर इशारा किए बिना कहा कि इराक़ के सामने इस समय अपने अस्तित्व का ख़तरा है।
जॉन केरी ने इराक़ के मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि इराक़ी नेता जहां तक संभव हो जल्दी से इराक़ी संविधान के अनुसार सही अर्थ में व्यापक सरकार का गठन करें।
अमरीकी विदेश मंत्री ने बग़दाद के संबंध में वाशिंग्टन के दृष्टिकोण के बारे में कहा कि इराक़ अमरीका का स्ट्रेटिजिक भागीदार है।