24 जून 2014 - 06:48
ईरान और तुर्की के बीच साझेदारी पर रूस का ज़ोर।

रूस के विदेश मंत्री नें मध्य पूर्व के इलाक़े के मामलों के हल में ईरान और तुर्की की साझेदारी की आवश्यकता पर बल दिया है।

रूस के विदेश मंत्री नें मध्य पूर्व के इलाक़े के मामलों के हल में ईरान और तुर्की की साझेदारी की आवश्यकता पर बल दिया है। इरना की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेश मंत्री सरगई लारूफ़ नें कल प्रेस एक काँफ़्रेंस में सीरिया, इराक़ और यमन जैसे मध्य पूर्व के इलाक़ों की समस्याओं के हल में अरब देशों के बीच सहयोग की आवश्यकता की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि दो बड़े इस्लामी देशों की हैसियत से ईरान और तुर्की मध्य पूर्व के इलाक़े की समस्याओं के हल में महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकते हैं। रूसी विदेश मंत्री नें सीरिया के मामले को मध्य पूर्व का अहम मसला बताते हुए कहा कि इराक़ और लीबिया के मसले भी मध्य पूर्व के संकट में बढ़ौत्तरी का कारण हैं। रूसी विदेश मंत्री नें तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन दाएश की आतंकी कार्यवाहियों को पूरे इलाक़े के लिये एक बहुत बड़ा ख़तरा बताया।