23 जून 2014 - 21:43
ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली लड़ाकू विमानों की बमबारी।

फ़िलिस्तीन के इंफ़ारमेशन सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सरकार के लड़ाकू विमानों नें आज सुबह ग़ज़्ज़ा के जैरुल बलह शहर में फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास के क़स्साम ब्रेगेड के केन्द्र पर मीज़ाईल दाग़े जिसके बाद धमाकों की आवाज़ें सुनाई दीं।

इस्राईल के लड़ाकू विमानों नें ग़ज़्ज़ा के विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी की है। फ़िलिस्तीन के इंफ़ारमेशन सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सरकार के लड़ाकू विमानों नें आज सुबह ग़ज़्ज़ा के जैरुल बलह शहर में फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास के क़स्साम ब्रेगेड के केन्द्र पर मीज़ाईल दाग़े जिसके बाद धमाकों की आवाज़ें सुनाई दीं। ज़ायोनी सरकार के लड़ाकू विमानों नें इसी तरह ख़ान यूनुस में भी क़स्साम ब्रेगेड के केन्द्र पर मीज़ाईल से हमला किया। इसके अलावा भी इस ब्रेगेड के केन्द्रों को निशाना बनाया गया। शनिवार के दिन भी ग़ज़्ज़ा के दक्षिणी और केन्द्रीय क्षेत्रों में इस्राईली फ़ौज नें लड़ाकू विमानों से बमबारी की। ज़ायोनी सरकार नें अपने तीन फ़ौजियों के लापता होने के बाद पिछले 10 दिनों के दौरान पश्चिमी जार्डन और ग़ज़्ज़ा पर बड़े स्तर पर हमले किये हैं।