इराक़ के उप प्रधानमंत्री नें पवित्र स्थलों की सुरक्षा के लिये ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के प्रस्ताव का शुक्रिया अदा करते हुए, पवित्र स्थलों की सुरक्षा के लिये इराक़ की सरकार की निर्भरता पर बल दिया है। फ़ार्स न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के उप प्रधानमंत्री सालेह मुतलक नें कल रात पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शिया व सुन्नियों नें सदियों से एक साथ ज़िन्दगी गुज़ारते हुए हमेशा पवित्र स्थलों जिनमें करबला, नजफ़ और सामर्रा की रक्षा की है और इन हालात में भी वह पवित्र स्थलों की सुरक्षा की क्षमता रखती है।
स्पष्ट रहे कि राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी नें कल इराक़ के पवित्र स्थलों की सुरक्षा के लिये ईरानी जनता की तैयारी की तरफ़ इशारा करते हुए कहा था कि ईरान की महान क़ौम करबला, नजफ़, काज़मैन और सामर्रा की गरिमा व पवित्रता की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोशिश से पीछे नहीं हटेगी।
23 जून 2014 - 21:25
समाचार कोड: 618452
इराक़ के उप प्रधानमंत्री नें पवित्र स्थलों की सुरक्षा के लिये ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के प्रस्ताव का शुक्रिया अदा करते हुए, पवित्र स्थलों की सुरक्षा के लिये इराक़ की सरकार की निर्भरता पर बल दिया है।