23 जून 2014 - 21:20
ईरानः दाइश से मुक़ाबले कि लिये अमरीका से सहयोग नहीं करेंगे।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान की राष्ट्रीय हितों की पहचान काउंसिल के सिक्रेट्री नें कहा है कि ईरान, आतंकवादी संगठन दाइश से मुक़ाबला करने के लिये अमरीका के साथ सहयोग नहीं करेगा।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान की राष्ट्रीय हितों की पहचान काउंसिल के सिक्रेट्री नें कहा है कि ईरान, आतंकवादी संगठन दाइश से मुक़ाबला करने के लिये अमरीका के साथ सहयोग नहीं करेगा। मेह्र न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार काउंसिल के सिक्रेट्री नें मोहसिन रज़ाई नें आज तेहरान में पत्रकारों से बातचीत में इस बात का उल्लेख करते हुए कि दाइश संगठन अमरीका और इस्राईल का बनाया हुआ है, कहा कि इसे ज़ायोनियों और उसके सहयोगियों नें इलाक़े में जन्म दिया है। रज़ाई नें आगे कहा कि अमरीका और इस्राईल इस समय मध्य पूर्व में जिस समस्या से जूझ रहे हैं और इलाक़े में इस्लामी जागरुकता और लोकतंत्र के सम्बंध में जो लहर उठी है उसकी वजह से अमरीका और सऊदी अरब नें दाइश संगठन को जन्म दिया है ताकि इस्लामी जागरुकता पर कंट्रोल किया जा सके और जनता की भावनाओं और कुछ तत्वों के अंधे पक्षपात से अपने हित में फ़ायदा उठाएं। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि इराक़ में दाइश आतंकवादी संगठन की कार्यवाहियां पहले से तैयार की गई प्लांनिग का हिस्सा है, कहा कि यह पूर्वनिर्धारित आतंकी गतविधियां अमरीका, इस्राईल और कुछ अरब देशों की इंटेलीजेंस की देख रेख में हो रही हैं।

टैग्स